Site icon desh 24×7

कुशीनगर, खड्डा ,आग लगने से दो झोपड़ियों सहित पूरा सामान जलकर हुआ राख

कुशीनगर, खड्डा थाना क्षेत्र के भजनछपरा गांव में बुधवार को घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई और दो रिहायशी झोपड़ियों सहित पूरा सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई।

भजनछपरा गांव निवासी गोरख राजभर का गांव के उत्तर दिशा में रिहायशी घर है। बुधवार को घर पर खाना बन रहा था इसी दरम्यान चूल्हे की चिंगारी से आग पकड़ लिया और देखते ही देखते उसकी दो झोपड़ियां और अनाज, कपड़े, बिस्तर, चौकी सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। खड्डा पुलिस ने देखरेख में आग बुझाने में मदद की।

Exit mobile version