Site icon desh 24×7

मन्दसौर मंगलवार दोपहर फोरलेन स्थित ढोढर अंतर्गत होटल भरत पैलेस और मंगलदास आश्रम के बीच एक खेत में अधृनग्र अवस्था में युवती की लाश पाई गई

मन्दसौर
मंगलवार दोपहर फोरलेन स्थित ढोढर अंतर्गत होटल भरत पैलेस और मंगलदास आश्रम के बीच एक खेत में अधृनग्र अवस्था में युवती की लाश पाई गई सूचना पर रिंगनोद थाना प्रभारी पीआर डावरे और ढोढर चोकी प्रभारी कन्हैया लाल ने पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी एफएसएल अधिकारी डॉक्टर मित्तल ने बताया की मृत के शरीर पर सोने की ज्वेलरी पाई गई थी उम्र तकरीबन 20 से 25 वर्ष के लगभग हैं शरीर के ऊपर एक खुन से सना कुर्ता भी प्राप्त हुआ घटनास्थल जहां युवती का शव प्राप्त हुआ जिस पर बारीकी से जांच की जा रही है शव 12 घंटे पुराना बताया जा रहा है युवती का गला धारदार हथियार से रेता है एसपी राहुल कुमार लोड़ा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया की घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अलग-अलग बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए जावरा अस्पताल भेजा है क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के अलावा आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही है जल्द ही युवती की शिनाखती के साथ हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Exit mobile version