Site icon desh 24×7

शार्ट सर्किट से लगी आग

आजमगढ़

बरदह थाना क्षेत्र के मौहरी गांव में शार्ट सर्किट की वजह से गेहूं के खेत में आग लग गई जिसमें तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई इसकी सूचना ग्राम प्रधान ने फायर ब्रिगेड को दी। गांव के लोगों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक गेहूं की फसल लगभग तीन बीघा जलकर राख हो गई थी। मौहरी ग्राम निवासी वीरेंद्र कनौजिया पुत्र जंग बहादुर, रामजतन सरोज पुत्र धीरजू ग्राम महुआरी , दिनेश गौड़ ग्राम जमुआवा के गेहूं के खेत में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई ।

गेहूं के खेत में आग की लपट को देखकर कुछ ग्रामीण बाल्टी लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया पीड़ितों ने बताया कि हल्का लेखपाल को जानकारी दे दी गई पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई मौके पर हल्का पुलिस भी पहुंच गई ।

Exit mobile version