Site icon desh 24×7

मादक पदार्थ का तस्कर चढ़ा बांसी पुलिस के हत्थे

सिद्धार्थनगर. प्रभारी निरीक्षक बांसी के नेतृत्व में थाना बांसी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को पुराना राप्ती पुल कस्बा बांसी से 1100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 73/2024 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त गोलू उर्फ खुनवा पुत्र अशोक कुमार निवासी मोहल्ला राजेन्द्रनगर थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 आनन्द कुमार, थाना बांसी एवं हे0का0 योगेश कुमार, थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर रहे।

Exit mobile version