Site icon desh 24×7

लगभग छः लाख रुपये कीमत की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

सोनभद्र//अनपरा आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन, गांजा, शराब) तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त करन स्वीपर पुत्र स्व0 संतोष स्वीपर उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी स्वीपर बस्ती एटीपी कालोनी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को मछली मंडी अनपरा बाजार के पास से 60 ग्राम हेरोइन अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-67/2024. धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version