Site icon desh 24×7

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सम्मिलित प्रयास आवश्यक

मंडला संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त पुलस प्रेक्षक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी तथा व्यय प्रेक्षक नाडिग विश्वास ने नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी ली उन्होंने कहा कि सभी आशिकारी कर्मचारी आयोग के निर्देशों का अध्ययन करें तथा सौंप गए दायित्व का बेहतर निर्वहन करें नोडल अधिकारी अपनी टीम के सभी सदस्यों को कार्य की प्रकृति तथा कार्यविधि से भलीभांति अवगत कराएं जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सीईओ जिला पंचायत श्रेयांशी कूमट अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग संयुत कलेक्टर अरविंद सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे पुलिस प्रेक्षक  नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा की निर्वाचन को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन करने के लिए सम्मिलित प्रयास आवश्यक है मीडिया के सभी प्लेटफ़ार्मों पर नजर रखें उन्होंने कहा कि स्वीप गतिविधियों को प्रभावी बनाएं मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताएं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कम मतदान वाले क्षेत्रों पर फोकस करें श्री तपाठी ने एसएसटी एफएसटी मीडिया सर्टिफिकेशन रूटचार्ट शिकायतोंकी जांच एवं निराकरण आदि किससंबंध में भी जानकारी ली बैठक में व्यय प्रेक्षक नाडिग विश्वास ने कहा की सूचना तंत्र को मजबूत बनाए  बैंक में होने वाले असामान्य लेन देन पर भी नजर रखें उन्होंने अभ्यार्थियों के व्यय लेखाजांच की प्रक्रिया के संबध में भी जानकारी ली

Exit mobile version