Site icon desh 24×7

रीवा – मऊगंज पुलिस ने 4 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को घुरेहटा गाव मे दविस देकर किया गिरफ्तार*

 

रीवा – मऊगंज पुलिस ने चार वर्षो से फरार चल रहे वारंटी को घुरेहटा गांव में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। जिसे कागजी कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है। बताया जाता है कि विनोद कुमार पटेल पुत्र शिवशंकर पटेल निवासी घुरेहटा जो आबकारी एक्ट के मामले में 2020 से लगातार फरार चल रहा था। जिसके खिलाफ मऊगंज माननीय न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि फरार वारंटी घुरेहटा गांव में घूम रहा है।खबर मिलते ही मऊगंज पुलिस ने घुरेहटा गाव मे दविस देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता दौरान फरार वारंटियो की धरपकड़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किए हैं।इसी कड़ी में मऊगंज पुलिस ने एक दर्जन जगहो मे दविस दिया,और फरार बारंटियों की धर पकड़ शुरू कर दिया है।

*महत्वपूर्ण भूमिका*

मऊगंज थाना प्रभारी निरी.सनत कुमार द्विवेदी,स.उ.नि.नरेश सिंह ,प्र.आर.धीरेन्द्र सिंह, आर.अवनीश पाण्डेय ,आर रजनीश यादव ,आर.विवेक यादव,सुरेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version