Site icon desh 24×7

युवक ने होटल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा रिटायर्ड पुलिसकर्मी कर रहा था परेशान

युवक ने होटल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा रिटायर्ड पुलिसकर्मी कर रहा था परेशान
हरियाणा के रोहतक में एक युवक ने होटल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें मृतक ने एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी सहित पांच लोगों पर सुसाइड का दवाब बनाने का आरोप लगाया है. परिजनों ने आईजी ऑफिस के गेट के बाहर शव रखकर किया विरोध प्रदर्शन. लगाई न्याय की गुहार.
“दिल्ली बाईपास और आईजी ऑफिस के सामने बुधवार सुबह एक होटल के रूम में एक दलित युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. मृतक की पहचान तेज कॉलोनी के रहने वाले विजय के रूप में हुई है. उसके परिजनों ने शव को आईजी ऑफिस के गेट के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया. इसे देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए. ”
“आनन-फानन में शव को पीजीआई रोहतक भेजा गया और पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रावाई का आश्वासन दिया. परिजनों ने आरोप लगाया एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी रामधारी के अलावा चार अन्य लोग पैसे के लेन-देन को लेकर परेशान कर रहे थे. सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि पहाड़ा मोहल्ला का रहने वाला रामधारी परेशान करता था.

Exit mobile version