Site icon desh 24×7

रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूकता

रैली और शपथ के माध्यम से मतदाता जागरूकता के संदेशों का प्रसारण कार्य जारी

मतदाता जागरूकता हेतु संचालित स्वीप गतिविधियों के तहत जिले में रैली, शपथ समेत विविध प्रकार के कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान करने हेतु अभिप्रेरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज विदिशा नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर नगर के मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करें का संदेश दिया गया। उक्त रैली में वार्ड के रहवासियों ने भी सहभागिता निभाई है इसके साथ ही वार्ड के रहवासियों को मतदाता जागरूकता की शपथ का वाचन भी कराया गया।

Exit mobile version