Site icon desh 24×7

संभाग आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने किया अशोकनगर के मतगणना स्थल का निरीक्षण –

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये जिला मुख्यालय अशोकनगर स्थित शासकीय विधि महाविद्यालय मारूप गुना रोड में बनाए गए मतगणना स्थल का संभाग आयुक्त डाँ. सुदाम खाड़े और पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द सक्सेना ने शुक्रवार को जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ईव्हीएम मशीनों के लिए विधानसभा क्षेत्रवार बनाये गए स्ट्रॉग रूम, सामग्री वितरण,वापसी तथा मतगणना की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त डॉ.खाड़े ने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत स्ट्रांग रूम में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने उन्होंने कहा स्ट्रांग रूम की सतत निगरानी के लिए सीसीटीव्ही कैमरे से नजर रखी जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए। उन्होंने मतगणना स्थल पर पुख्ता विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Exit mobile version