Site icon desh 24×7

*एटा जनपद में वैध रामेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हिन्दू महासभा के परिवार का हो रहा है विस्तार।*

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा

 

 

*एटा जनपद में वैध रामेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हिन्दू महासभा के परिवार का हो रहा है विस्तार।*

 

*वैध रामेंद्र प्रताप सिंह की मेहनत रंग लाई।रविंद्र प्रताप बने जिला प्रभारी*

 

उत्तर प्रदेश के ब्रज प्रांत एटा जनपद में वैध रामेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में लगातार अखिल भारत हिन्दू महासभा का जनाधार मजबूत होता जा रहा है। जब से रामेंद्र प्रताप सिंह ने जिला अध्यक्ष एटा का पदभार ग्रहण किया है तब से एटा में अखिल भारत हिन्दू महासभा मजबूत होती जा रही है जिसके लिए रामेंद्र प्रताप सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा और ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी की जोड़ी को श्रेय देते हुए बताया कि एटा जनपद में जो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष और व्रज प्रांत अध्यक्ष ने सौंपी उसको पूर्ण करने के लिए जिले के सभी सम्मानित पदाधिकारी दमखम से लगे हुए हैं, इसी क्रम में आज एटा जनपद के जिला प्रभारी पद पर रविंद्र प्रताप सिंह को नियुक्त कराए गया है। रविंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल प्रभाव से अपने पद को ग्रहण करते हुए संगठन की मजबूती की शपथ ली रविंद्र प्रताप सिंह ने भरोसा दिलाते हुए कहा जो जिम्मेदारी अखिल भारत हिन्दू महासभा में मिली है उसके लिए निष्ठा से पालन करते हुए संगठन को नए आयाम तक पहुंचाने का काम करेंगे। रविंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा जैसे हिंदूवादी संगठन आज की परिस्थिति में सबसे जरूरी है। हिंदू राष्ट्र निर्माण से प्रथम हिंदुओ को संगठित करना सबसे ज्यादा जरूरी है वोट बैंक की राजनीति ने सबसे ज्यादा नुकसान अगर किया है तो हिंदू धर्म का आज अगर हिंदू संगठित नहीं हो पाया तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने को भी तैयार रहना होगा इसलिए रविंद्र कुमार द्विवेदी जैसे लोगों का साथ दे कर हिंदुओ को संगठित करने के लिए एटा जनपद हर संभव प्रयास करेगा। रविंद्र प्रताप सिंह की जिला प्रभारी पद ग्रहण करने पर एटा जनपद के तमाम हिंदूवादी विचारधारा के लोगों ने बधाई दी।

Exit mobile version