Site icon desh 24×7

चुनाव के चलते शादी की तारीख बदलने की तैयारी

चुनाव के चलते शादी की तारीख बदलने की तैयारी

 

अलीगढ़

 

अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा । सहालग के चलते शादी वाले घरों में चिंता बढ़ गई है । कुछ लोगों ने तो चुनाव की तारीखों का एलान होते ही शादी व अन्य कार्यक्रमों को चुनाव बाद करने की तैयारी शुरू कर दी है । अकेले अप्रैल माह में ही विवाह के लिए सात शुभ मुहूर्त 18 , 20 , 21 , 22 , 23 , 25 , व 26 अप्रैल है । दो जून को गुरु अस्त होने के कारण मई व जून माह में शुभ विवाह का कोई भी मुहूर्त नहीं रहेगा । इसके बाद नवंबर व दिसंबर में ही शादियां हो सकेंगी ।

Exit mobile version