Site icon desh 24×7

ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर हरदोई फाटक के पास युवक ने पद्मावत एक्सप्रेस के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। उसके पास मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

शाहजहांपुर जनपद के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी प्रशांत त्रिवेदी उर्फ गोलू (21) रविवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। देर रात बिना कुछ बताए वह घर से निकल गया। जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर हरदोई फाटक के पास प्रशांत का शव रात लगभग डेढ़ बजे मिलने की सूचना परिजनों को मिली।

शाहाबाद कोतवाल राजदेव मिश्रा के अनुसार मृतक के पिता अवधेश त्रिवेदी ने बताया है कि गोलू अविवाहित था और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Exit mobile version