Site icon desh 24×7

बच्चों के साथ नहाने गई बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE NEWS KATNI.

बच्चों के साथ खेलते-खेलते गांव के तालाब गई एक बच्ची की जल समाधि बन गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रीठी थाना अंतर्गत ग्राम सिमरा कला में सोमवार सुबह लगभग 11 बजे आसपास के बच्चो के साथ नहाने के लिए गांव के पास बने तालाब गई। बच्ची नेहनी सिंह पिता विजय भान सिंह की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा रीठी थाने में दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रीठी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए लाश को अपने कब्जे में लेकर शव परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी भेजा है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

Exit mobile version