Site icon desh 24×7

शासकीय कार्यो पर प्रतिबंध —

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई है। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04 गुना के अतर्गत विधानसभा क्षेत्र 032अशोकनगर (अजा) 033 चंदेरी, 034 मुंगावली का मतदान 07 मई 2024 (मंगलवार) को सम्पन्न कराया जाना है। 04 जून 2024 (मंगलवार) को मतगणना सम्पन्न की जाकर 06 जून 2024 तक निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की जाना है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 स्‍वतंत्र,निष्‍पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्‍पन्‍न कराये जाने हेतु दण्‍ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत अशोकनगर जिले के सम्‍पूर्ण सीमा क्षेत्र में 06 जून 2024 तक समस्‍त नवीन शासकीय कार्यो पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश के उल्‍लंघन की दशा में भारतीय दण्‍ड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version