आरडीआरके इंटर कॉलेज सिसानी जाफरगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विशेष शिविर का समापन हुआ*
desh 24x7 live news हर पल देश के साथ!
*आरडीआरके इंटर कॉलेज सिसानी जाफरगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विशेष शिविर का समापन हुआ* । आज दिनांक 18 मार्च 2024 को आरडीआरके इंटर कॉलेज सिसनी जाफरगंज में विशेष शिविर का समापन प्रबंधक सत्यनारायण गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद सिंह ने सप्तदिवसीय शिविर में हुए कार्यक्रमों का समेकन करते हुए कहा कि राष्ट्र के भावी पीढ़ी के अंदर संस्कारगत भावनाओं को उद्दीप्त करने के साथ ही साथ युवा पीढ़ी को सन्मार्ग पर प्रेषित करने में राष्ट्रीय सेवा योजना की महती आवश्यकता है ।युवा पीढ़ी के अंदर छात्र जीवन में ही अनुशासन जिम्मेदारियां और उत्तरदायित्व के त्रिकोण विकसित होने पर संपूर्ण समाज का वैविध्यपूर्ण विकास होता है जनसंख्या, स्वच्छता या फिर मतदान जागरूकता या हो यातायात नियमों की जानकारियां लोगों के अंदर छात्र जीवन में विकसित हो जाने पर जिम्मेदार नागरिक भावना का विकास होता है। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी शिवसागर दुबे एवं कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार मिश्र ने स्वयंसेवकों को नेतृत्व प्रदान किया इस अवसर पर उत्सव मौर्य ,दिव्या सिंह, देवेंद्र यादव ,विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।